ट्रंप ने ठोक ही दिया भारत पर 25% टैरिफ, Russia से दोस्ती की कीमत वसूलेगा अमेरिका

तीन सालों में अगर भारत रूस के संबंधों पर नजर डालेंगे तो ये और भी मजबूत हुआ है। भारत और रूस के बीच व्यापारिक साझेदारी बड़े स्तर पर बढ़ी है। इसको लेकर पश्चिमी देश की बौखलाहट और भी बढ़ गई है। जिसता नतीजा अब बयानबाजी से इतर एक्शन से भी नजर आने लगा है। आखिरकार अमेरिका की तरफ से रूस से तेल खदीद को लेकर भारत के खिलाफ कदम उठा लिया गया है। अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया है। अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि याद रखें, भारत हमारा मित्र तो है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा, और किसी भी देश की तुलना में उसके यहाँ सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि इसके अलावा, उन्होंने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से ही खरीदे हैं, और चीन के साथ, वे रूस के ऊर्जा के सबसे बड़े खरीदार हैं, ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएँ रोके – सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को पहली अगस्त से 25% टैरिफ और उपरोक्त के लिए जुर्माना देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन। आपको बता दें कि इससे पहले  ट्रंप एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहां एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या भारत खुद को अमेरिका के बढ़े हुए टैरिफ के लिए तैयार कर रहा है। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि मुझे ऐसा लगता है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भारत को लेकर अभी तक कुछ फाइनल नहीं है। लेकिन 20 से 25% तक का टैरिफ भारत पर लग सकता है।

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक, भारत पारंपरिक रूप से मध्य पूर्व से तेल प्राप्त करता था, लेकिन जब रूस ने वैकल्पिक खरीदारों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट देना शुरू किया, तो उसने बड़ी मात्रा में तेल का आयात शुरू कर दिया। मास्को ने यह कदम फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर विभिन्न पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंधों का सामना करने के बाद उठाया है। रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत की निकटता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के संबंध कई मानदंडों पर आधारित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×