गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने के मामले में दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद जिला पंचायत सदस्य फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक, 19 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य विजय श्याम यादव, समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ता सचिन यादव और एक अन्य व्यक्ति ने अमेठी के आंबेडकर तिराहे पर शाह का पुतला जलाया था।

अमेठी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गृह मंत्री का पुतला जलाने के मामले में जिला पंचायत सदस्य सहित तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सचिन यादव और अनुपम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि विजय श्याम यादव फरार है।

सपा की जिला इकाई के अध्यक्ष राम उदित यादव ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमेशा सत्ता के खिलाफ मुद्दों पर विपक्ष आरोप- प्रत्यारोप करता रहा है पुतले भी जलाए जाते रहे हैं लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस नई परंपरा को स्थापित किया जा रहा है। अमित शाह की डॉ. भीम राव आंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में विजय श्याम यादव के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×