Uttar Pradesh: पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को गोली लगी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस को कुछ गौ तस्करों के इंचौली से खरदौनी जाने वाले मार्ग पर गौकशी करने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक टीम ने मौके पर छापा मारा।

सजवाण के मुताबिक, पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद पांच गौ तस्करों ने भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने जब गौ तस्करों का पीछा किया, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं।

सजवाण के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सजवाण के मुताबिक, घायल गौ तस्करों की पहचान लिसाडी गेट निवासी इरफान और अरशद के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 315 बोर के दो तंमचे, पांच कारतूस, तीन जीवित गायें और पशु वध के उपकरण बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×