बच्ची के साथ दरिंदगी, उत्तर प्रदेश पुलिस ने 4 घंटे में कर दिया आरोपी का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार तड़के हुए मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के महज 4 घंटे बाद ही पुलिस ने दरिंदो का पता लगाया और मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।

बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात शुक्रवार की शाम उस समय हुई, जब अपनी छत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची अचानक लापता हो गई, परिवार वालों ने काफी तलाश की, तो बच्ची घर के पीछे एक खेत में लहूलुहान और गंभीर अवस्था में मिली। परिजन उसे तत्काल सीएचसी (CHC) ले गए, मगर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

बच्ची की मौत के बाद पिता ने सिकंदराबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई। पिता ने उसी बिल्डिंग में किराये पर रहने वाले दो युवकों पर शक जताया। शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए एक्शन में आ गई और इलाके में छापेमारी शुरू किया। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने तीन टीम बनाई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कांवरा रोड पर एक निर्माणाधीन कॉलोनी में छिपे थे। पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाशों के पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलरामपुर निवासी राजू और लखीमपुर खीरी निवासी वीरू कश्यप  के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों दरिंदों ने मासूम को बहला-फुसलाकर या उठाकर खेतों में ले गए। दोनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। शव को मकान के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने तुरंत गैंगरेप और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने स्विफ्ट एक्शन लेते हुए महज 3 से 4 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों का पता लगा लिया। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने मामले पर बयान देते हुए कहा कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया। उन्होंने न्याय का पूरा भरोसा दिलाया और कहा कि ऐसे दरिंदों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिवराज सिंह चौहान की अपील- कृषि अधिकारी एक साल तक ना खरीदें सोना, PM Modi के आह्वान पर लिया संकल्प  | Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा | Kerala में CM Satheesan का आते ही Action: महिलाओं को Free Bus, आशा वर्कर्स को ₹3000 की सौगात | 'प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे...', सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का 'Shift System' प्लान
Advertisement ×