सर्दियों में चाहिए गुलाब जैसा निखार! घर पर बनाएं टमाटर-चुकंदर का सूप

सर्दियों में स्किन देखभाल मांगती है। इस मौसम त्वचा की देखभाल करना भी काफी मुश्किल होता है। नमी की कमी के कारण त्वचा रुखी हो जाती है। ठंडी हवाओं के कारण त्वचा भी फटने लगती है। जिस कारण से रुखी त्वचा और भी बेजान हो जाती है। अगर आप अपनी टमाटर-चुकंदर का सूप को एड करते हैं, तो आपकी त्वचा काफी चमकेगी और आपका चेहरा भी गुलाबी दिखेगा। इस लेख में हम आपके लिए न्यूट्रिएंट से भरपूर ग्लो-एन्हांसिंग सूप की रेसिपी लेकर आए, इसे आप अपने दैनिक आहार में जरुर शामिल करें। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाएं।

 टमाटर-चुकंदर का सूप कैसे बनाएं

 सामग्री

– 2 टमाटर

– 1 छोटा चुकंदर

– 2-3 लहसुन की कलियां

– 1 चुटकी काली मिर्च

– स्वादानुसार नमक

– 1 कप पानी

टमाटर-चुकंदर का सूप बनाने का तरीका

– टमाटर और चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काट लें।

– अब एक पैन में थोड़ा पानी डालें और उसमें कटे हुए टमाटर, चुकंदर और लहसुन डालकर उबालें।

– इस मिश्रण को धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने दें, फिर ठंडा होने दें।

– फिर आप इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर चिकना पेस्ट बना लें, फिर छान लें।

– अब आप सूप को दोबारा गर्म करें, नमक और काली मिर्च डालें और अच्छी तरह मिला लें।

– आपका गरमागरम सूप तैयार है। आप चाहें तो इसे छानने की जरूरत नहीं है और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें एक चम्मच सफ़ेद मक्खन भी मिला सकते हैं।

बता दें कि, यह सूप टेस्टी तो है साथ ही सर्दियों के दौरान आपकी त्वचा को अंदर से चमकने भी मदद करता है। गौरतलब है कि टमाटर और चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को डिटॉक्सीफाई करते हैं। इतना ही नहीं, लहसुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×