75 साल बहुत जी लिया, अब पाकिस्तान का समय आ गया है : मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या की पावन राम जन्मभूमि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक बयान देते हुए पाकिस्तान को तीखा संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘आतंकवाद ही एक दिन पाकिस्तान को ले डूबेगा। अब उसके पास ज्यादा समय नहीं है। 75 वर्षों से वह जैसे-तैसे चला है, लेकिन अब उसका अंत निकट है।’ सीएम योगी ने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि किस तरह पाकिस्तानी आतंकियों ने निर्दोष भारतीय नागरिकों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें मौत के घाट उतारा। लेकिन भारत की सेना ने इसका करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने 26 पर्यटकों की मौत के बदले 9 आतंकी ठिकानों सहित 124 वांटेड आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।

सीएम योगी ने इस दौरान कानपुर के शिवम द्विवेदी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि मात्र दो महीने शादी को हुए थे। उसकी पत्नी के सामने गोली मार दी गई और 26 सैलानियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू कर इसका बदला लेना शुरू कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल देशवासियों में गर्व का संचार किया, बल्कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट संकेत भी दे दिया कि भारत अब हर हमले का दोगुना जवाब देने को तैयार है। मुख्यमंत्री का यह बयान न केवल राजनीतिक स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में भी एक मजबूत संदेश बनकर उभरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक श्री हनुमत कथा मंडप का लोकार्पण किया। यह पावन कार्यक्रम हनुमानगढ़ी परिसर में संपन्न हुआ।

अयोध्या में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए उसे उसके आतंकवादी गतिविधियों के लिए कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। वहां का आतंकवाद ही उसे ले डूबेगा। 75 साल से वह जैसे-तैसे चला है, लेकिन अब उसके अंत का समय आ चुका है।’ मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान की हालत को उसके ही कर्मों का फल बताया और दो टूक कहा कि अब भारत पहले जैसा नहीं रहा। ‘यह नया भारत है जो किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई छेड़े, तो उसे छोड़ता भी नहीं है।’उन्होंने यह भी बताया कि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह चौकस है और पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम किया गया है।

सीएम योगी ने आगे बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त जवाब देकर उसकी क्षमता पर चोट की है। सीएम योगी ने भारत की सनातन संस्कृति की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा,’हमारा अस्तित्व सनातन के कारण है, जबकि पाकिस्तान का कुछ भी मौलिक नहीं है सब कुछ कृत्रिम है। और कृत्रिम चीजों की उम्र ज्यादा नहीं होती।’ अपने ओजस्वी अंदाज में उन्होंने निष्कर्ष दिया कि पाकिस्तान का पतन अब निकट है और यह केवल समय की बात है जब वह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×