वेब शो ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ ने मचाया धमाल

लेटेस्ट आईएमडीबी टॉप 250 टीवी शोज की अब तक की लिस्ट ग्लोबल एंटरटेनमेंट जगत पर ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। टॉप 250 लिस्ट में सबसे ज्यादा शो ‘टीवीएफ’ के शोज हैं, जिसमें ‘टीवीएफ’ का एस्पिरेंट्स 111 पर, टीवीएफ का पिचर्स 54 पर, कोटा फैक्ट्री 80 पर, गुल्लक 86 पर, ये मेरी फैमिली 146 पर, पंचायत 88 पर है। इसमें अब टीवीएफ शो ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ भी शामिल हो गया है। ये सभी शोज टीवीएफ के हैं और इनकी रेटिंग सबसे ज्यादा है। यही वजह है कि दूसरे प्रोडक्शन हाउस के मुकाबले टीवीएफ टॉप पर है और नंबर 1 पर है। इन सभी शो को न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया है। चर्चित वेब शो ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘पिचर्स’ के प्रदर्शन के बाद अब ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ के साथ ‘द वायरल फीवर’ (टी वी एफ) बैनर अपने शोज के चलते एक बड़ा नाम बन चुका है। टीवीएफ का ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ ग्लोबल लेवल पर आईएमडीबी के टॉप 250 टीवी शोज की लिस्ट में एंटर करने वाला 7वां ‘टीवीएस’ शो बन गया है। इस शो  ने व्यूअरशिप दर्शकों की एंगेजमेंट, हाईएस्ट रेटिंग, अद्भुत दर्शकों की समीक्षा और तकनीकी पहलुओं से लेकर सभी मेट्रिक्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) ने ऐसे कंटेंट देने में अपनी जगह बनाई है जो दर्शकों, मुख्य रूप से हमारे देश के युवाओं के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ता है। यह एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर के लिए एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। भारतीय कंटेंट को मिलाकर इस प्रोडक्शन हाउस के लिस्ट में लगभग 10 वेब सीरीज हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×