कानपुर। थाना घाटमपुर क्षेत्र गुजैला के पास एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें रोडवेज बस चालक द्वारा एक ऑटो को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंफर से टकरा गई। इस दुर्घटना में लगभग 6-7 लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर भेजा गया। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन द्वारा बस को सड़क से हटवा दिया गया। और यातायात को सामान्य कर दिया गया।
