जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व डॉ. संजय काला ने माँ सरस्वती की मूर्ति का किया अनावरण

  • जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हुआ सरस्वती पूजन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सरस्वती पूजन एवं नवनिर्मित सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवम डा संजय काला ने माँ सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जे. एस. कुशवाहा, डॉ. सुनीति पांडेय, डा डी के अग्रवाल, डा यशवंत राव, डा रिचा गिरी, डॉ. सीमा द्विवेदी, डा चयनिका काला, डॉ. एस. के. बर्मन ,डॉ सौरभ नायक उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वचनों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बना दिया।
सरस्वती पूजन के दौरान आचार्य कमलेश कुमार शुक्ल, आचार्य राम गोपाल मिश्र और आचार्य दुर्गेश तिवारी सभी श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और श्रद्धा के साथ देवी सरस्वती की आराधना की। इसके बाद नवनिर्मित सरस्वती मंदिर का अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया, जो कि कॉलेज परिसर के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक समृद्ध करता है।
कार्यक्रम का आयोजन पैरा क्यू 2 के विद्यार्थियों के द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर सभी ने विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया और इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि यह कॉलेज परिवार की एकजुटता और समर्पण का भी परिचायक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×