करंट लगाकर पत्नी ने पति की हत्या की, बताई कुछ ऐसी वजह

आगरा में एक महिला ने अपने पति की कथित रूप से करंट लगाकर हत्या कर दी और शव को दो दिन तक घर में बंद रखा, बाद में दुर्गंध आने पर खुद थाने पहुंचकर उसने पुलिस को कत्ल की जानकारी दी।

सदर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान नीरज के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि नगला काछियान में नीरज कुशवाहा अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था।

पुलिस ने आरोपी महिला के हवाले से बताया कि नीरज शराब पीने का आदी था और प्रीति को रोज परेशान करता था जिससे तंग आकर उसने अपने पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया।

अधिकारी ने बताया कि करंट लगने से नीरज की मौत हो गई और महिला ने दो दिन तक शव को कमरे में बंद रखा। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह शव से दुर्गंध आने लगी तो प्रीति ने कमरे को ताला लगाया और चाबी लेकर थाने पहुंच गई जहां उसने बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है।

इस संबंध में थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और प्रीति कुशवाहा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्या की वजह घरेलू कलह बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×