क्या मोदी का 400 पार का टारगेट हो जाएगा कन्फर्म? किस एग्जिट पोल में मिली कितनी सीटें

एग्जिट पोल पर नजर डालें तो बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाती नजर आ रही है। पोल ऑफ पोल्स में NDA को 350 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि इंडिया गठबंधन 125-130 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।

अब से तीन दिन बाद हमें अंततः पता चल जाएगा कि भाजपा या एनडीए “400 पार” के अपने अनुमानित सीट लक्ष्य के कितने करीब पहुंचती है। भारत के चुनावी इतिहास में किसी पार्टी ने यह संख्या केवल एक बार पार की है, जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 414 सीटें (कुल 541 सीटों में से) जीती थीं। देश में लोकसभा का चुनाव खत्म हो चुका है। चुनावी नतीजों का अनुमान लगाने वाले एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल पर नजर डालें तो बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाती नजर आ रही है। पोल ऑफ पोल्स में NDA को 350 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि इंडिया गठबंधन 125-130 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।

किस एग्जिट पोल में कितनी सीटें 

रिपब्लिक भारत मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 353-368 सीटें और इंडिया गठबंधन को 118-133 सीट मिल सकती है।

जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को सबसे अधिक 362-392 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। विपक्षी इंडिया गठबंधन को 141-161 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया।

इंडिया न्यूज- डी डायनेमिक्स का अनुमान है कि एनडीए को 371 सीटें. इंडिया को 125 सीटें और अन्य को 47 सीटों पर जीत मिल सकती है।

दैनिक भास्कर ने एनडीए-285-350 सीटें और इंडिया ब्लॉक-145-201 सीटें दी हैं। वहीं अन्य-को 33-49 सीटें मिल सकती हैं।

 2019 के एग्जिट पोल

आखिरी लोकसभा चुनाव यानी साल 2019 की। पिछले लोकसभा चुनाव में 13 एग्जिट पोल के औसत पर नजर डालें तो 306 सीटें दी थीं। जबकि यूपीए के खाते में 120 सीटें गई थीं। 2019 में एनडीए को 353 सीटें मिलीं। जिसमें अकेले बीजेपी को 300 सीटें मिली थीं। यूपीए के खाते में बस 93 सीटें आई थीं। इसमें कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×