बांदा में महिला अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूदी, तीनों की मौत

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गई। पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ऋषि देव सिंह ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब चार बजे दांदौ गांव की रहने वाली मंजू (32) अपनी बेटी काजल (6) और बेटे दीपक (4) के साथ फतेहपुर जिले के किशनपुर जाने के लिए बने पुल से यमुना नदी में कूद गई।

गोताखोरों की मदद से देर शाम तीनों शव बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि बुधवार दोपहर को मंजू का उनके पति से विवाद हो गया था। इसी विवाद से नाराज होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। एसएचओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×