अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन

कानपुर नगर, राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत डीडीएमए कानपुर नगर तथा नोबेल एकेडमी फायर सेफ्टी इंजीयरिंग द्वारा पावर ग्रिड काॅर्पोरेशन लि0, मयूर ग्रुप के कार्यालय में अग्नि सुरक्षा आपदा प्रबंधन विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ प्रशिक्षक लखन शुक्ला किया गया।
कार्यशला में लखन शुक्ला ने बताया कि ड्रिल के दौरान काल्पनिक केमिकल फायर की वास्तविक आग का वास्तिविक फायर फाइटिंग किया गया। बताया कि सरुक्षा उपकरणों का प्रयोग माॅक ड्रिल के माध्यम से करते रहना चाहिए, जिससे उपकरणों की क्रिया शीलता पता चली है। किसी घटना के तीन कारण लापरवाही, अज्ञानता तथा जल्दबाजी है। आग आॅक्सीजन ईधन तथा उचित ताप के मिलने पर ही लगती है। इन तीन तत्व में किसी एक को कम या हटा दे तो आग पर काबू पाया जा सकता है। उन्होने भूकंप, आकाशीय बिजली से बचाव के तरीके भी बताऐ। इस अवसर पर जीएम पावर ग्रिड काॅर्पोरेशन लि0द्व डजीएम पावर ग्रिड काॅर्पोरेशन के पदाधिकारी, कर्मचारी रहे। ट्रेनिंग के समय प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता, मनोज शर्मा, मृदुलेन्द्र सिंह, प्रवेश तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, यस मेहता, एकेराव, अभिषेक मिश्रा, धर्मेन्द सिंह, आशुतोष शुक्ला तथा प्लांट के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×