दो दोस्तों के आपस के प्रेम की कहानी, बदला लेने पहुंचा था कानपुर युवक

  • नही भाई दोस्त की बेवफाई, इंदौर से कानपुर पहुंचे युवक ने लगाई कार में आग
कानपुर। कभी-कभी कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते है, जिनपर विश्वास नही होता। आधुनिकता चाहे जितनी भी हो लेकिन भारत देश जैसे स्थान पर ऐसे विषयों पर न सोच आगे बढती है और नही ही समाज भी। इसके बावजूद भी हम हमारे बीच शायद समय के साथ बदलाव शुरू हो चुके है और ऐसे दृश्य हमे भविष्य की ओर कुछ खास संकेत देते दर्शायी देते है। एक ऐसे ही रोचक घटना सामने आई जिसमें एक लडके ने अपने लडके दोस्त द्वारा शादी से मनाकर देने में आक्रोशित हो उठा और वह भी इतना की इंदौर से सीधा कानपुर पहुंचा और अपने पुरूष मित्र की कार में आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देकर वह भाग निकला लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
घटना किसी फिल्मी कहानी सी लगती है लेकिन सत्य है
हुआ कुछ यूं कि श्याम नगर निवासी अनूप कुमार शुक्ला के पुत्र वैभव शुक्ला की मित्रता इंदौर पीएफ काॅलोनी, जंजीबाग थाना साउथ तुकोगंज इंदौर, एमपी निवासी दीप तनवानिया से थी। दोनो का ही रिश्ता दोस्ती से ऊपर उठ चुका था और वैभव ने दीप से शादी का वादा इस शर्त पर कर लिया की उसे अपना लिंग परिवर्तन कराना होगा। दीप भी राजी हो गया। बताया जाता है कि दीप ने लगभग 50 से 60 लाख रूपये खर्च कर अपना जेंडर चेंज कराया था और लडकियों जैसा दिखने के लिए उसने अपनी ब्रेस्ट सर्जरी तथा फेस सर्जरी भी कराई थी।
दीप आया कानपुर और जलाई कार
जेंडर बदलने, ब्रेस्ट सर्जरी तथा फेस सर्जरी कराने तक की क्रिया में दीप ने लगभग एक करोड रूपये खर्च कर दिया था और अब वह लडकियों जैसा दिखने लगा था। उसने सोचा था कि वैभव अब उससे शादी कर लेगा, पर ऐसा हुआ नही। वैभव शादी से मुकर गया और कहा कि शादी तो हो जायेगी, लेकिन तुमसे बच्चे नही हो सकते है और वैभव ने शादी से मना कर दिया। मायूस और आक्रोशित दीप हबीबगंज भोपाल निवासी अपने दोस्त रोहन के साथ कानपुर पहुंचा और दोनो ने एक किराए की स्कूटी ली, रविार की रात वह वैभव शुक्ला के घर पहुंचा और उसकी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
कैसे पकडा गया दीप व उसका साथी रोहन
बस शादी के लिए अपने खास दोस्त से मिले इस धोखे के बाद दीप का गुस्सा इतना ही निकला की वह वैभव के घर पहुंचा और उसकी कार में आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। वहीं वैभव के पिता अनूप शुक्ला ने बताया कि उनकी कार पार्किंग में खडी थी और जल रही थी। उन्होने अग्निशमन यंत्र से किसी प्रकार कार में लगी आग को बुझाया और जब घर का सीसी टीवी फुटेज चेक किया तो पाया कि दो युवको ने उनकी कार में आग लगाई है। इसी सूचना उन्होने चकेरी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की खोज शुरू की और आरोपियों को कानपुर से 40 किलोमीटर दूर अरेस्ट कर लिया। पूंछतांछ के बाद दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×