अवैध मस्जिद और मदरसे पर चला पीला पंजा…. एक मस्जिद ग्रामीणों ने खुद ढहाई

संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और तीन बुलडोजरों के साथ पहुंची टीम ने सरकारी जमीन पर बने एक मदरसे और एक मस्जिद को जमींदोज कर दिया। वहीं, एक अन्य मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन के पहुंचने से पहले ही खुद हथौड़ों से अवैध मस्जिद को तोड़कर मलबा कर दिया।

जब बुलडोजर पहुंचने से पहले ही टूट गई मस्जिद

सबसे चौंकाने वाला मामला हाजीपुर गांव का है। यहां 1339 वर्ग मीटर (करीब डेढ़ बीघा) सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद बनाई गई थी। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह जब टीम के साथ वहां पहुंचे, तो मस्जिद की जगह सिर्फ मलबा मिला। कार्रवाई के डर से ग्रामीणों ने रातभर हथौड़े और छेनी चलाकर मस्जिद को खुद ही ढहा दिया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

तहसीलदार ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोगों को सद्बुद्धि आई और उन्होंने खुद अवैध निर्माण हटा लिया। प्रशासन ने 3 घंटे की मेहनत के बाद वहां से सारा मलबा साफ कराया।

मदरसा और दूसरी मस्जिद पर चला ‘पीला पंजा’

हाजीपुर गांव में ही मस्जिद से 500 मीटर दूर 1500 वर्ग मीटर जमीन पर बने एक मदरसे को प्रशासन ने तीन बुलडोजरों की मदद से ढहा दिया। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि मदरसे के नाम पर कब्जा कर वहां दुकानें बनाई गई थीं और किराया वसूला जा रहा था।

राया बुजुर्ग में कार्रवाई

गांव हाजीपुर से 11 किमी दूर राया बुजुर्ग में भी एक अवैध मस्जिद को दो बुलडोजरों से तोड़ा गया। यह मस्जिद भी सरकारी जमीन पर बनी थी और हाईकोर्ट से अपील खारिज होने के बाद यह एक्शन लिया गया।

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, लगा भारी जुर्माना

डीएम राजेंद्र पेंसिया के मुताबिक, इन संपत्तियों के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट से काफी पहले ही ध्वस्तीकरण के आदेश हो चुके थे। मस्जिद और मदरसा कमेटियां हाईकोर्ट भी गई थीं, लेकिन वहां से भी उनकी अपील खारिज कर दी गई।

जुर्माने की कार्रवाई

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कुल 58 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से मस्जिद के मुतवल्ली पर अकेले 8.78 लाख रुपए का जुर्माना है।

खाली जमीन पर बांटे गए पट्टे

कार्रवाई के तुरंत बाद प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया। डीएम और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मौके पर ही 20 चयनित लाभार्थियों को उस जमीन के पट्‌टे सौंप दिए, जहां से अवैध कब्जा हटाया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी की गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×