योगी आदित्यनाथ ने ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ दलों को फिर से सक्रिय करने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ दलों को पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को जिले के शीर्ष 10 अपराधियों की सूची पुलिस थानों में प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए।

अयोध्या के दो दिवसीय दौरे के बाद अंबेडकर नगर के अपने एक दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री ने जिले में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक की।

भयमुक्त वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिला स्तर के अधिकारियों को जन सुनवाई और संवाद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बाद में यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आगामी चुनाव भाजपा के विकास एजेंडे और विपक्ष के विनाशकारी प्रचार के बीच मुकाबला है।’’

राज्य में 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। अभी तक चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आदित्यनाथ ने विपक्ष की ‘‘जाति के आधार पर समाज को बांटने और झूठी अफवाहें फैलाने की रणनीति’’ पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष उपचुनावों के दौरान जनता को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया और अन्य मंचों का उपयोग कर सकता है।’’ मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सक्रियता से लोगों से जुड़ें और ‘‘विपक्ष के दुष्प्रचार’’ को हर मंच से दूर करें। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाएं और उनसे संवाद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×