अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में लिया

माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई है। दरअसल, अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर सीधा हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में अतीक और अशरफ शिकार हो गए हैं। फिलहाल अतीक अहमद और अशरफ के शवों को मेडिकल कॉलेज ले गया है।

गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हुई है क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। कम से कम दो व्यक्तियों को अहमद और उसके भाई पर करीब से गोली चलाते हुए देखा गया, जो गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए। सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव है। अहमद एवं अशरफ के गोलियों से छलनी शवों को मौके से हटा लिया गया है।

आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद से लगातार पूछताछ हो रही है। इसी मामले को लेकर अशरफ से भी पूछताछ हो रही है। 2 दिन पहले दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। फिलहाल अतीक अहमद पुलिस रिमांड पर था। लेकिन अचानक इस हमले को अंजाम दिया गया है। फिलहाल बताया जा रहा है कि 3 लोगों ने यह फायरिंग की है। फायरिंग के बाद तीनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×