आंखों की जलन ने छीन लिया चैन-ओ-सुकून? इस तरह पाएं राहत

आज की तेजी से भागती दुनिया में, हम अपनी आंखों को स्क्रीन, पॉल्यूटेंट और तरह की खतरनाक चीजों के हवाले कर देते हैं. इसलिए आंखों में खुजली, लाल होना और जलन पैदा होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जब आंखों में दिक्कतें आ जाए तो डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज करना मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं कि इस परेशानी को दूर करने के लिए आप कौन-कौन से घरेलू उपाय कर सकते हैं.

1. खीरे की स्लाइस 

खीरे के स्लाइस जलन से भरी और परेशान आंखों के लिए एक सदियों पुराना उपाय है. खीरे में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमंट्री प्रॉपर्टीज पाई जाती है  जो सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है. आप खीरे को स्लाइस काटकर आंखों पर रखें इससे जलन से छुटकारा मिल जाएगा.

2. टी बैग्स 
कैमोमाइल और ग्रीन टी बैग अपने सूदिंग क्वालिटीज के लिए जाने जाते हैं. उन्हें गर्म पानी में डुबोने के बाद ठंडा कर दें. फिर अपनी पलकों पर टी बैग रखें. चाय में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट सूजन को कम कर सकते हैं और आंखों के राहत पहुंचा सकते हैं.

3. गुलाब जल 
गुलाब जल आंखों की जलन के लिए एक आरामदायक और प्राकृतिक उपचार है. आप एक कॉटन बॉल या पैड को गुलाब जल में भिगोएं और इसे अपनी बंद पलकों पर रखें. ये जलन को दूर करने और आपकी आंखों को ताजगी देने में मदद करते हैं.

4. एलोवेरा
एलोवेरा का इस्तेमाल आमतौर पर स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन ये आंखों की जलन को दूर करने का भी एक बेहतरीन उपाय है. आप एलोवेरा जेल के साथ ठंडा पानी मिला दें और एक रूई की मदद से इसे अपने पलकों में लगा लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×