ऑल मीडिया प्रेस क्लब कानपुर देहात से हिमांशु अध्यक्ष और रोहित बने महामंत्री

कानपुर। आज ऑल मीडिया प्रेस क्लब की राष्ट्रीय कमेटी के प्रस्ताव पर ई टीवी के पत्रकार हिमांशु शर्मा को कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष, रोहित शर्मा को जिला महामंत्री कानपुर देहात, हरिनाम सिंह को जिला उपाध्यक्ष कानपुर नगर, अजय कुमार तिवारी को जिला मंत्री कानपुर नगर मनोनीत किया गया। आपको बता दे नवोदित पत्रकारों और समाजसेवी लोगो के लिए संघर्षरत संगठन ऑल मीडिया प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव अभी हाल में ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ था। चुनाव अधिकारी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय शर्मा, कृष्णा शर्मा और विजय कुशवाहा की कार्यकुशलता में चुनाव बिना किसी विवाद के संम्पन्न कराया गया। जिसमें बर्रा पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई।
ऑल मीडिया प्रेस क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी  हरिनाम सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। उसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर सौरभ शुक्ला, पीयूष कुमार, मनीष कुमार सोनी, राहुल पाल, अमित गुप्ता महामंत्री पद पर गौरव श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। मंत्री पद पर क्षितिज अग्रवाल, नीतीश श्रीवास्तव, विष्णु डालमियां जीते। कोषाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार तिवारी मीडिया प्रभारी पद पर सुशील शुक्ला, आयुष भट्ट अनूप मित्तल, गिरजेश निगम और कार्यकारिणी सदस्य के पद पर सतनाम सिंह, सोहित सैनी, सुभाष पाल विजयी हुए थे। चुनाव में दूसरे नम्बर पर आए प्रत्याशियों को भी पदाधिकारी बनाया जाना था। उसी क्रम में आज रोहित शर्मा, हरिनाम सिंह और अजय कुमार तिवारी को पदभार देकर जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×