ओम जन सेवा संस्थान का 5 वां स्थापना दिवस समारोह

कानपुर। बीपीएस न्यूज – ओम जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज 5 वां स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन सपना पैलेस, साकेत नगर में सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम  से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना,समाज सेवी मुरारी लाल अग्रवाल, कैलाश पाण्डेय,कर्नल समीर कौशिक,सपना जायसवाल और जग महेंद्र अग्रवाल मनोज सेंगर ने दीप प्रज्वलित करके किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से किया गया
अस्था पांडे ने कत्थक नृत्य कर आये अतिथियों  को ताली
बजाने पर मजबूर किया। सुजाता अरोरा एवं परविंदर सिंह जी ने साहित्य संगीत से सबका मन मोह लिया
ओम जन सेवा संस्थान की टीम ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवी,  पत्रकार व शिक्षक  कर्नल समीर कौशिक, सपना जायसवाल, जग महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंह यादव  सहित 151 लोगो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्षा  शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ने प्रगति आख्या प्रस्तुत किया।
मंच का संचालन एंकर शिवांगी द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि ओम जन सेवा संस्थान लगातार समाज के हित के लिए कार्य कर रही है।
मुख्य अतिथि मुरारी लाल अग्रवाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए नवयुवको को जागरूक होने की जरूरत है। देश की आगे बढ़ने के लिए गरीबों को ऊपर उठाने के लिए सोचना है।
मुख्य अतिथि मुरारी अग्रवाल को स्मृति चिन्ह व शाल ने देकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष  सतीश महाना को स्मृति चिन्ह उप सभापति कैलाश पाण्डेय व मनोज सेंगर एवम अनीत कुमार अग्रहरि राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम, नई दिल्ली ने दिया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से शिव देवी अग्रहरि (सीमा) उमेश सिंह भदौरिया, इंजी. आयुष मौर्य, आकाश भदौरिया, रामचंद्र जी, पुष्पराज सिंह कछवाह, नमिता सिंह, गरिमा सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×