खिलाड़ियों को स्टेडियम में मिलेंगी खास सुविधाएं, लगाए जाएंगे हेल्थ एटीएम

उत्तर प्रदेश में इन दिनों खिलाड़ियों के लिए कई तरह की सुविधाएं स्टेडियमों में दी जा रही है। खिलाड़ियों को खेलते हुए और ट्रेनिंग के दौरान किसी समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए राज्य के सभी जिलों में स्थित राजकीय स्टेडियमों में हेल्थ एटीएम इंस्टॉल किए जाएंगे। इन एटीएम के जरिए खिलाड़ियों को कई लाभ मिल सकेंगे।

इस मामले को लेकर अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डा. नवनीत सहगल ने भी जानकारी दी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि हेल्थ एटीएम को इंस्टॉल करने से खिलाड़ियों की 50 से अधिक पैरामीटर पर जांच हो सकेगी। इसमें खिलाड़ियों का ब्लड प्रेशर, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल, बॉडी वॉटर, फैट, बोन मास इंडेक्स, फ्रैट फ्री वेट, बॉडी प्रोटीन आदि का टेस्ट किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन कई स्तर पर प्रयास कर रहा है। राज्य भर के स्टेडियमों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार किया जाता है। खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण लिया जाता है। ताकि कोई कमी आने पर उसे पूरा किया जा सके।

बता दें कि खिलाड़ियों की सेहत पर लगातार नजर रखने के उद्देश्य से हेल्थ एटीएम काफी सहायक सिद्ध होंगे। ये फैसला किया गया है कि हब और स्पोक मॉडल से एसजीपीजीआई के साथ मिलकर इन स्वास्थ्य एटीएम का संचालन होगा। इसके लिए सरकार ने पूरे 7.95 करोड़ रुपये खर्च किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×