चीनी या नमक किसके साथ खाएं दही, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपनी डाइट में बड़ा बदलाव करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में दही का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. कुछ लोग दही में नमक मिलाकर खाते हैं, तो कुछ लोगों को चीनी मिलाकर दही खाना पसंद होता है. यहां हम जानेंगे कि दही में नमक या चीनी मिलाकर खाने से कौन-कौन से फायदे और नुकसान होते हैं. दही का सेवन सुबह, दोपहर और शाम तीनों वक्त किया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दही कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिंस का अच्छा स्रोत है. इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना दही में अधिक नमक मिलाकर खाने से वात और कफ से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. आप चाहे तो 1 दिन के अंतराल में दही को नमक के साथ छाछ के रूप में पी सकते हैं. आपको बता दें कि नमक मिलाकर दही खाने से डायबिटीज के भयंकर समस्या से दूर रहती है. वहीं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को दही में नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए.

कई लोग दही का इस्तेमाल चीनी के साथ करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दही में चीनी मिलाकर खाने से वजन तेजी से बढ़ता है. डायबिटीज के मरीजों को चीनी वाले दही से दूर रहना चाहिए. इसके अलावा दही और चीनी का कॉम्बिनेशन कई समस्याओं को दूर करता है. दही में चीनी मिलाकर खाने से पेट में जलन और एसिडिटी की दिक्कत दूर रहती है. दही और चीनी पेट के पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है. इसके अलवा पेट में ठंडक बनी रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×