ज्योति मौर्य विवाद से घबराए पति, खान सर की कोचिंग से छुड़वाई 93 महिलाओं की पढ़ाई

पटना के मशहूर टीचर खान सर की कोचिंग में पढ़ने वाली 93 महिलाओं की कोचिंग को उनके पतियों ने छुड़वा दिया है. खान सर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्य के केस पर कहा था कि ‘कभी-कभी लोग ऐसी गलती करते हैं कि बाकियों के लिए रास्ता बंद कर देते हैं, अब कौन पढ़ाएगा.’

खान सर ने दावा किया कि ज्योति मौर्य के विवाद की वजह से उनके कोचिंग में पढ़ने वाली 93 महिलाओं ने कोचिंग को छोड़ दिया है. जानकारी के मुताबिक इन 93 महिलाओं के पति खान सर के कोचिंग में पहुंच थे और उन्होंने कहा कि अब किसी भी तरह की तैयारी करने की जरूरत नहीं है. इस तरह उन्होंने अपनी पत्नियों को कोचिंग से अलग कर दिया.

खान सर ने उन महिलाओं के पतियों से कहा कि कोचिंग मत छुड़वाइए. ये महिलाएं अच्छा कर रही हैं, मेहनत कर रही हैं, उन्हें पढ़ने से मत रोकिए. लेकिन महिलाओं के पतियों ने उनकी एक न सुनी और वहां से उनकी पढ़ाई को बंद करवा दिया. सभी महिलाओं की पतियों ने यूपी की एसडीएम के विवाद को इसके लिए जिम्मेदार बताया.

ये सभी महिलाएं पीसीएस की तैयारी कर रही थीं, लेकिन अब वो तैयारी नहीं कर पाएंगी. खान सर ने इस मुद्दे पर बताया कि उन्होंने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो पारिवारिक मामले में नहीं पड़ सकते. हालांकि, उन्हें इस बात अफसोस है कि उनका समझाना महिलाओं के किसी काम नहीं आया.

उन्होंने एक वीडियो में कहा, ‘कभी कभी लोग ऐसी गलती करते हैं कि बाकियों के लिए रास्ता बंद कर देते हैं, अब कौन पढ़ाएगा. यह समाज हमेशा ये याद नहीं रखेगा हम कब सही थे और ये कभी भूलेगा नहीं कि हम कब गलत थे. हालांकि सब एक जैसा नहीं होते.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×