‘डायरेक्ट एक्शन डे’ का मुहूर्त सम्पन्न

चौरे सिनेमा के बैनर तले बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक सचिन्द्र शर्मा के निर्देशन में बननेवाली फिल्म ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ का मुहूर्त पिछले दिनों भोपाल स्थित कोर्टयार्ड मैरियट के प्रेक्षागृह में कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। फिल्म की कहानी देश की आजादी से ठीक एक साल पहले कोलकाता (बंगाल) में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ पर आधारित है। बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनने वाली इस फिल्म के निर्माता जितेंद्र चौरे, कमलेश श्रीवास्तव और सह निर्माता हेमन्त गौर हैं।अखिलेश शर्मा अमोली द्वारा आजादी के पूर्व की ऐतिहासिक घटना के संबंध काफी रिसर्च के बाद जितेंद्र चौरे ने कहानी को अंजाम दिया है जिसकी पटकथा और संवाद सचिंद्र शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तनुज विरवानी…, और साथ में गोविंद नामदेव, सुहासिनी मुले, आरिफ जकारिया, पंकज बेरी, गरिमा शर्मा, अजय सिंह पृथ्वी जुत्सी, दिव्या शर्मा, सुंदरम भारद्वाज और अंकुर त्यागी आदि भी स्क्रीन पर स्थानीय कलाकारों के साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। अन्य कास्ट एंड क्रेडिट्स का चयन जारी है।
मध्यप्रदेश में बंगाल की धरती से जुड़े लोगों का अच्छा खासा प्रभाव रहा है इसलिए विकसित परिवेश और मध्यप्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए सितंबर माह में इस फिल्म की शूटिंग भोपाल के निकटवर्ती इलाकों शुरू की जाएगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×