Pakistan जाने से बाल-बाल बची एक और ‘अंजू’, Instagram पर शुरू हुई लव स्टोरी का ऐसे हुआ THE END

इन दिनों एक अजीब सा ट्रेंड ये बन गया है कि अगर कहीं पर कोई एक घटना घटती है. कोई कहानी या मामला सामने आता है तो फिर लगातार उसी पैटर्न पर मिलती जुलती घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं. जब से सीमा और अंजू की कहानी सामने आई है, तब से बॉर्डर पार की कई लव स्टोरीज सामने आने लगी हैं. यहां बात 16 साल की उस नाबालिग लड़की की जो प्यार के चक्कर में पाकिस्तान जाकर दूसरी ‘अंजू’ होने से बच गई.

राजस्थान से पाकिस्तान पहुंची अंजू की जिसकी स्टोरी पाकिस्तान में उसी तरह से हिट है जैसे भारत में सीमा हैदर की प्रेम कहानी महीने भर से गली चौराहों से लेकर सोशल मीडिया के अड्डों की रौनक थी. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जयपुर में सामने आया जहां एयरपोर्ट से समय रहते एक लड़की को गलत कदम उठाने से रोक लिया गया. वरना बिना वीजा-पासपोर्ट के पाकिस्तान जाने के चक्कर में उसकी जिंदगी खराब हो जाती.

प्यार या साजिश

लाहौरी ने उसे प्यार में फंसाकर एयरपोर्ट जाने की सलाह दी. उसके कहने पर नाबालिग लड़की एयरपोर्ट पहुंची. उसने पाकिस्तान का टिकट मांगा. पर उसके पास पासपोर्ट या वीजा नहीं था. जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. एयरपोर्ट थाना के एसएचओ ने बताया कि सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी लड़की बिना किसी कागजात के शुक्रवार को पाकिस्तान जाने के लिये जयपुर हवाई अड्डे पहुंची थी. जिसने पूछताछ में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर दोस्त बने एक युवक से मिलने के लिये पाकिस्तान जाने के लिए एयरपोर्ट आई थी. उसके पास कोई कागजात नहीं थे. वहीं, जयपुर से पाकिस्तान के लिये कोई उड़ान वैसे ही नहीं है. लड़की के परिजनों को खबर दे दी गई है.

एक साल की दोस्ती में लड़के ने फंसाया!

लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों एक साल से संपर्क में थे. इस ऑनलाइन लव स्टोरी में पाकिस्तानी लड़के ने झूठी कहानी बुनी. लड़के ने लडकी को इस बात की पट्टी पढाई थी कि उसे किन शब्दों का इस्तेमाल करना है. वहां पहुंचने पर आपको अपना नाम, काम और कैसे आईं ये सब बताना है. उसने कहा था कि पाकिस्तान आने के बाद वो उसका पूरा खर्च उठाएगा. लड़की ने ये भी कहा कि वो सीमा हैदर या अंजू से प्रेरित नहीं है. उसकी बस चैटिंग होती थी जिसकी अब पुलिस और जांच एजेंसियां पड़ताल करेंगी. ऐसे में अब बहुत से लोगों का ये कहना है कि ऐसी घटनाएं वाकई प्यार हैं या कोई साजिश ये कहा जाना अभी मुश्किल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×