थ्रिलर वेब सीरीज ‘रफूचक्कर’ 15 जून को रिलीज होगी

ज्योति देशपांडे, अर्जुन सिंह बरन, कार्तिक डी निशंदर द्वारा निर्मित, रितम श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित कॉन थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज ‘रफूचक्कर’ का टीज़र और पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर में मनीष पॉल का अलग अलग लूक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ‘रफूचक्कर’ से ओटीटी स्पेस में डेब्यू करनेवाले अभिनेता मनीष पॉल इसमें एक ठग की दिलचस्प किरदार में नजर आनेवाले हैं।
जियो स्टूडियोज की यह वेब सीरीज़ 15 जून को ओटीटी प्लेटफार्म ‘जियो सिनेमा’ पर रिलीज़ होगी और इसमें मनीष पॉल को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया जाएगा। ‘रफूचक्कर’  एक फ्रेश फील के साथ, दर्शकों को एक आकर्षक कहानी के साथ, ठगीय पैंतरेबाज़ी से दर्शकों का मनोरंजन करनेका वादा करती है। यह वेब सीरीज़ नैनीताल के शांत पहाड़ी इलाकों से लेकर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके तथा यथार्थवादी पुलिस स्टेशनों और अदालतों के दृश्यों का मिश्रण है। इस वेब श्रृंखला में प्रिया बापट, अक्षा परदसनी, सुशांत सिंह और शिरीन सेवानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×