देर तक बैठने के बाद भी सुबह नहीं होता है पेट साफ, प्रतिदिन पीना शुरू करें खाली पेट यह ड्रिंक, मिलेगा फायदा

 

उल्टी-सीधी चीजें खाने और गलत वक्त पर सोने-जागने की वजह से आजकल पेट खराबी की समस्या आम होती जा रही है. लोग काफी देर तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं लेकिन पेट साफ नहीं होता. अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो चिंता न करें. आज हम इस समस्या से निपटने के लिए एक जादुई देसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं. गर्मियों में इस ड्रिंक का सेवन करके आप अपने पेट को साफ रख सकते हैं.

गर्मियों के लिए रामबाण कहे जाने वाले इस जादुई देसी ड्रिंक का नाम सत्तू है. हेल्थ एक्सपर्टों के मुताबिक सत्तू एक प्रकार का डिटॉक्स ड्रिंक है, जिसे पीने से पेट का अंदरुनी सिस्टम साफ होता है. यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि बॉडी के टेंपरेचर को भी सही रखने में मदद करता है. आइए रोजाना सुबह खाली पेट सत्तू का सेवन करने के 3 बड़े फायदों के बारे में आपको बताते हैं.

चने का सत्तू फाइबर से भरपूर होता है. रोजाना सुबह खाली पेट सत्तू पीने से यह पाचन नलियों को अंदर से साफ करने में मदद करता है. यह आंतों के अंदर से विषाक्त पदार्थों को साफ करने और फैट को दूर करता है. जिससे शरीर फिट और तंदरुस्त रहता है.

प्रतिदिन सुबह खाली पेट सत्तू पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है. इसे पीने से मल मुलायम हो जाता है और पेट साफ होने में मदद मिलती है. सत्तू में काला नमक और नींबू रस मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है. साथ ही बवासीर पर भी कंट्रोल होता है.

गर्मियों में चने के सत्तू का सेवन करने शरीर हमेशा हाइड्रेट रहता है. इसके इस्तेमाल से शरीर में पानी की कमी दूर होती है. साथ ही स्किन को हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर मेनटेन रखने और बीपी को कंट्रोल करने में भी यह बहुत फायदा पहुंचाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×