धर्म बदलवाकर नाबालिग हिंदू से कर रहा था निकाह; फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन

उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में कथित रूप से हिंदू लड़की के धर्मांतरण की तैयारी चल रही थी. नाबालिग हिंदू लड़की का एक मुस्लिम युवक से निकाह होना था. काजी के आने की राह देखी जा रही थी. निकाह की भी पूरी तैयारी हो चुकी थी. लेकिन उससे पहले ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जोड़े को पकड़ लिया. इस मामले में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

थाना एतमाउदौल्ला के प्रकाश नगर में क्षेत्रीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली कि एक मुस्लिम युवक नाबालिग हिंदू लड़की से निकाह कर रहा है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस को एक मकान में निकाह के जोड़े में एक युवती और मुस्लिम युवक बैठे मिले.

साहिल उसका धर्म बदलवाकर कर निकाह कर रहा था. मगर उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया. डीसीपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है. तीन महीने पहले नोएडा में नाबालिग युवती की गुमशुदगी दर्ज है. आरोपी युवक तीन महीने उसको लेकर नोएडा से भाग गया था. यहां से वह ग्वालियर आया और फिर साथ में आगरा आ गया.

बीते शुक्रवार को वह धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने वाला था. रचना के मुताबिक, साहिल ने न सिर्फ उसे मीट खिलाया बल्कि उसका नाम बदलकर रुखसार रख दिया. डीसीपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, नोएडा के एक थाने में युवती के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले की जांच चल रही है. जो भी फैक्ट्स सामने आएंगे, उसी के मुताबिक एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल लड़की को नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया गया है. परिजनों को भी इसके बारे में बता दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×