‘पढ़ाई मत रोको, मैं ज्योति मौर्या जैसी नहीं’, महिला ने पति से क्यों लगाई ये गुहार?

बिहार में बक्सर जिले के मुरार थाना इलाके से अजीबोगरीब मामला आया है. जहां के चौगाई गांव की एक महिला अपने ही पति से इस बात पर नाराज है क्योंकि उसने उसकी पढ़ाई रोक दी है. महिला इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने भी थाने पहुंच गई. महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति की मदद से प्रयागराज में बीपीएससी का तैयारी कर रही थी. लेकिन अचानक में तैयारी बंद कराकर उसे घर वापस बुला लिया. लेकिन महिला बीपीएससी की तैयारी करना चाह रही है. फिर पुलिस ने पूरे मामले को समझ गई. इसके बाद पुलिस ने खुशबू के पति को थाने बुलाकर दोनों के बीच हुई गलतफहमी को खत्म कराया.

खूशबू के पति पिंटू कुमार ने बताया कि वह एक निजी पेट्रोल पंप पर मैनेजर के रूप में काम करता है. वो अपनी पत्नी को अधिकारी बनाने के लिए पिछले कई साल से उन्हें प्रयागराज में रखकर बीपीएससी की तैयारी करा रहे थे. जैसे ही प्रयागराज की ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या की मामला सामने आया, उसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी खुशबू की पढ़ाई बंद कराते हुए उन्हें घर बुला लिया. हालांकि, थाना प्रभारी के पहल के बाद दोनों के बीच सहमति बन गई है.

दरअसल, यूपी के बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आलोक मौर्या का दावा है कि उनकी मदद से ज्योति ने अधिकारी बनने के लिए परीक्षा की तैयारी की और जब वह अधिकारी बन गईं तो पति से ही दूरियां बढ़ा लीं. आलोक ने ज्योति पर गैर मर्द के साथ अफेयर का आरोप भी लगाया है. ज्योति और आलोक का मामला लगातार कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है.

दूसरी तरफ, ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या विवाद की जांच शुरू प्रयागराज पुलिस ने शुरू कर दी है. धूमनगंज पुलिस ने ज्योति मौर्या का बयान  दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपों को लेकर ज्योति मौर्या से जरूरी सबूत भी मांगे हैं. पुलिस अब मामले में आरोपी बनाए गए आलोक मौर्या से पूछताछ करेगी. आलोक मौर्या के भाई और परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ होगी. ज्योति मौर्याा ने पति आलोक मौर्याा, उनके भाई अशोक मौर्या समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

ज्योति मौर्याा ने दहेज के रूप में फॉरच्यूनर कार मांगने का आरोप लगाया है. इसके अलावा एडिटिंग वीडियो और ऑडियो क्लिप तैयार करके बदनाम करने का आरोप भी लगाया है. ज्योति मौर्या की तरफ से मई में धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद हमारे संपर्क में...', ओपी राजभर के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दावा, सियासी हलचल तेज | महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा | ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, बागी TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी LoP बने रहेंगे, कलकत्ता HC ने नियुक्ति पर रोक हटाने से किया इनकार | NEET UG re-exam के परीक्षार्थियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज की बस के किराए में मिलेगी 50% छूट
Advertisement ×