पाकिस्तान में इश्क लड़ाने पहुंची भारत की अंजू! तो बाप ने कहा- मर गई बेटी फिर…

अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. इसी बीच खबर मिली कि भारत की अंजू भी फेसबुक प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान चली गई, जहां उसकी मुलाकात नसरुल्लाह नाम के एक मुस्लिम शख्स से हुई. बेटी की इस करतूत पर पिता गया प्रसाद थॉमस का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि जैसे ही अंजू भारत से पाकिस्तान गई, वैसे ही वो परिवार के लिए मर गई. बेटी के इस कारनामे पर दुख जताते हुए पिता ने कहा कि पूरे परिवार के लिए अंजू अब मर चुकी है.

अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने आगे कहा कि अब अंजू को भारत आने का कोई अधिकार नहीं है. अगर वो भारत आती है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. अंजू ने जो भी काम किया वो गलत है और इस तरह का काम करने वाले सभी लोगों को सजा देनी चाहिए. गौरतलब है कि अंजू की शादी पहले भी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं. राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू अपने दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई. इस पर पिता ने कहा कि अब बच्चों पर अंजू का कोई हक नहीं है. पिता गया प्रसाद ने कहा कि भारत एक सम्मानित देश है, बेटी कृत से वे शर्मिंदा हैं और इसके लिए उन्होंने सरकार से माफी मांगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×