पालक, गाजर, टमाटर और नट्स, बीन्स आदि आंखों की सेहत के लिए है लाभकारी

कानपुर, आंखों से संबंधित बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में लोगों का ध्यान आकर्षित करने और बचाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल अक्तूबर माह के दूसरे गुरुवार को वर्ल्ड साइट डे मनाया जाता है। इस बार का थीम है- अपनी आंखों से प्यार करें, कार्यस्थल पर आंखों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।नेत्र विभाग , लाला लाजपत राय अस्पताल ,  के तत्वाधान ने  मरीज़ों को जागरूक करते हुए व्याख्यान किया गया जिसमें कि अपनी आँखों का कैसे ख्याल रखें उन पर प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉक्टर शालिनी मोहन ने निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, गाजर , टमाटर और नट्स, बीन्स आदि आंखों की सेहत के लिए लाभकारी हैं।
थाली में कई रंगों वाली सब्जियों-फलों को दैनिक आहार का हिस्सा बनाएं। ओमेगा-3 फैटी एसिड, ल्यूटिन, जिंक और विटामिन-सी और ई जैसे पोषक तत्व मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी उम्र से संबंधित दृष्टि समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका आहार स्वस्थ और पौष्टिक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×