पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में करीब 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

एटा। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में लूट के एक आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करते हुए पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में करीब 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) विनोद पांडेय ने कहा कि रविवार को पुलिस की एक टीम कोतवाली नगर क्षेत्र के हिंदू नगर इलाके से शिवम उर्फ शिब्बू नामक एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लौट रही थी।

उन्होंने कहा कि तभी उसकी मां और अन्य 10-15 लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जबरदस्ती आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि हालांकि पुलिस लूट के मामले में आरोपी व्यक्ति को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार इस संबंध में आरोपी की मां और दो अन्य महिलाओं के साथ ही करीब 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×