पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में करीब 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

एटा। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में लूट के एक आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करते हुए पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में करीब 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) विनोद पांडेय ने कहा कि रविवार को पुलिस की एक टीम कोतवाली नगर क्षेत्र के हिंदू नगर इलाके से शिवम उर्फ शिब्बू नामक एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लौट रही थी।

उन्होंने कहा कि तभी उसकी मां और अन्य 10-15 लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जबरदस्ती आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि हालांकि पुलिस लूट के मामले में आरोपी व्यक्ति को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार इस संबंध में आरोपी की मां और दो अन्य महिलाओं के साथ ही करीब 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बाप भी जाएगा' वाले खड़गे के बयान पर सपा की आई तीखी प्रतिक्रिया, रामगोपाल यादव बोले- जो कहा उससे हम सहमत नहीं, राजनीति में भाषा का संयम रखना बहुत जरूरी है | नाबालिग से रेप मामले में आसाराम को 'सुप्रीम' झटका, कोर्ट का पेरोल बढ़ाने से इनकार; आज शाम तक सरेंडर का आदेश ...... Tiger Shroff फायरिंग केस: Mumbai Police ने आरोपियों पर लगाया सख्त MCOCA |      चक्रवात 'ऑर्नब' तूफान में तब्दील... दक्षिण भारतीय राज्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा, ओडिशा समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी ... Delhi में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर रोक, 10 लाख से अधिक NCR गाड़ियों पर असर | 'हम जीतेंगे, जैसा कहा है वैसा ही होगा', बिहार में MLC चुनाव के मतगणना के बीच बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ठोका जीत का दावा ....... Ramlila Maidan में INDIA गठबंधन की रैली को Delhi Police ने दी NOC
Advertisement ×