प्राइम वीडियो ने कॉमेडी ड्रामा ‘टीकू वेड्स शेरू’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अदाकारा अवनीत कौर अभिनीत कॉमेडी ड्रामा ‘टीकू वेड्स शेरू’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा कर दी हैै। ‘टीकू वेड्स शेरू का प्रीमियर विशेष रूप से भारत और दुनिया भर के 240 देशों और अन्य क्षेत्रों में 23 जून को किया जाएगा।
साईं कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उभरती हुई स्टार अवनीत कौर की पहले कभी न देखी गई जोड़ी मुख्य भूमिका में है। सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, कॉमेडी ड्रामा टीकू और शेरू के सनकीपन से प्रेरित प्यार और जुनून की एक अजीब कहानी है, जो विपरीत व्यक्तित्व वाले युगल हैं और अपने सपनों का पीछा करने के क्रम में समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं। ‘टीकू वेड्स शेरू’ दो सनकी, बहुत ही रोमांटिक किरदारों की कहानी है, जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, यह एक दिलकश कहानी है जो सभी सांसारिक अराजकता और चुनौतियों के बीच उलझे हुए किरदारों की यात्रा को परिभाषित करते हैं। क्या उनका रिश्ता उन पर डाली गई बाधाओं के बाद भी बचा रहेगा? इसी सवाल का जवाब इस कॉमेडी ड्रामा में दिया गया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×