बच्ची का अपहरण कर हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित देवला गांव की दो वर्षीय एक बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता था और 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए उसने इस अपराध को अंजाम दिया। अपर पुलिस उपायुक्त राजीव दीक्षित ने बताया कि आठ अप्रैल को थाना सूरजपुर में शिव कुमार नामक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि सात अप्रैल की रात से उसकी दो साल की बच्ची लापता है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पड़ोस में रहने वाले राघवेंद्र के घर के बाहर खून देखा, जिसके बादउसके घर की तलाशी ली गई।

दीक्षित ने बताया कि घर में एक स्कूल बैग में मानसी का शव मिला है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी राघवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान राघवेंद्र ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि बच्ची के पिता के पास 10 लाख रुपये हैं और वह उक्त राशि को फिरौती के रूप में हासिल करना चाहता था। दीक्षित ने आरोपी के हवाले से बताया कि अपहरण का भांडा फूटने के डर से उसने बच्ची की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×