बार-बार आती छींक ने कर दिया परेशान? इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

आना एक समस्या है बदलते मौसम में ये बीमारी किसी को भी हो सकती है. वैसे आमतौर पर हल्की-फुल्की को हमलोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर छींक बार-बार आए और रुकने का नाम न लें तो इससे डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही आसपास के लोगों को भी परेशान कर सकती है. इससे दूसरे इंसान को भी इंफेक्शन का खतरा पैदा हो जाता है. अगर इस परेशानी से जल्द से जल्द निजात पाना है तो कुछ आसान घरेलू उपाय किए जा सकते हैं.

छींक दूर करने के उपाय

1. पानी का सेवन

छींकने से बचाव के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का सुझाव दिया जाता है.ये प्रक्रिया छींकों को कम करने में मदद कर सकती है. ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट एक दिन में 7 से 8 ग्लास पानी पीने को सही मानते हैं.

2. इन चीजों का करें इस्तेमाल
घरेलू नुस्खे छींक से निजात पाने के लिए अक्सर काम करते हैं. आप शहद, तुलसी की पत्तियां, अदरक, और नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आयुर्वेदिक उपचार की कैटेगरी में रखा जाता है जिसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. अगर आपके घरों में ये चीजें मौजूद रहेंगी तो छींक से आसानी से राहत पाई जा सकती है.

3. हाइजीन रखना
छींक आने के बाद हम अपने हाथों से अपने नाक पोछते हैं जिसकी वजह से इंफेक्शन और भी ज्यादा बढ़ जाता है और आसपास के लोगों को भी ऐसा खतरा हो सकता है. अगर आप छींक को जल्द गायब करना चाहते हैं तो अपने हाथों को रेग्युलरली साफ करते रहें और नाक और मुंह को मास्क से ढक लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×