भावनानी के भाव – हां मैं बदनाम हूं

लेखक, चिंतक कवि, एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
हां मैं बदनाम हूं
क्यों की मैं सच्चाई पे अटल हूं
हां मैं बदनाम हूं
क्यों कि छल कपट बेईमानी के ख़िलाफ़ हूं
हां मैं बदनाम हूं
क्यों कि बात का बतंगड़ नहीं बनाता
हां मैं बदनाम हूं
क्यों कि भूलों भटकों की मदद कर राह दिखाता हूं
हां मैं बदनाम हूं
क्यों कि कभी उधारी धोखाधड़ी नहीं किया हूं
हां मैं बदनाम हूं
क्यों कि नफ़रत झगड़े दोग्लेबजी के ख़िलाफ़ हूं
हां मैं बदनाम हूं
क्यों कि निर्दोष होकर भी सफ़ाई नहीं देता
हां मैं बदनाम हूं
क्यों कि बेकसूर होकर भी सज़ा में उफ्फ नहीं किया हूं
हां मैं बदनाम हूं
क्यों कि परेशानी में भी परेशानी नहीं दिखता हूं
हां मैं बदनाम हूं हां मैं बदनाम हूं हां मैं बदनाम हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×