मटर के छिलकों को फेंकने की बजाय ऐसे बनाकर खाएं चटपटी चटनी

मटर एक मौसमी सब्जी है जोकि प्रोटीन की अच्छी मात्रा से भरपूर होती है। सर्दियों में ताजी और मीठी मटर खाने का अलग ही मजा होता है। इसलिए सर्दियों में मटर की मदद से कई वैराइटीज जैसे- आलू मटर, मटर का पराठा या मटर की कचौड़ी आदि खूब बनाई जाती हैं। ऐसे में मटर के छिलके भी खूब इकट्ठे हो जाते हैं। ऐसे में आप मटर के छिलकों को वेस्ट समझकर फेंक देते हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए मटर के छिलके की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटी और टेस्टी लगती है। इसको आप पराठे के साथ नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मटर के छिलके की चटनी (How To बनाने की विधि-

धनिया 1 कप
मटर के छिलके 2 कप
स्वादानुसार नमक
प्याज 1 छोटा
अदरक 1/2 इंच
लहसुन की कली 2-3
हरी मिर्च 2
नींबू 1
चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच

मटर के छिलके की चटनी कैसे बनाएं? 

मटर के छिलके की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले मटर के छिलकों को साफ कर लें।
फिर आप इनको अच्छी तरह से धोकर अलग रख दें।
इसके बाद आप एक बर्तन में मटर के छिलके में पानी डालकर 2-3 मिनट तक उबाल लें।
फिर आप मटर के छिलकों को पानी से निकालकर अलग रख लें।
इसके बाद आप एक ब्लेंडर में मटर के छिलके, कटी प्याज, कटा धनिया डालें।
इसके साथ ही आप इसमें अदरक और लहसुन और हरी मिर्च डालकर स्मूद पीस लें।
फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक, नींबू का रस और चाट मसाला डालकर एक बार और पीस लें।
अब आपकी चटपटी मटर के छिलकों की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप तैयार चटनी को गर्मागर्म पराठों के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×