बड़ी खुशखबरी, सस्ता हो गया खाने-पीने का सामान, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचीं कीमतें

आम आदमी के लिए राहत की खबर है. पिछले महीने आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है. दिसंबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति (CPI inflation) घटकर एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है. गुरुवार को सरकार ने आंकड़ा जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. बता दें नवंबर महीने में यह आंकड़ा 5.88 फीसदी रहा था. इस बार इस आंकड़ें 0.16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. आइए चेक करें खाने का सामान कितना हुआ सस्ता-

एक साल के निचले स्तर पर आई 
खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर, 2022 में घटकर एक साल के निचले स्तर 5.72 फीसदी पर आ गई है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मुख्य रूप से खानेपीने के की कीमतों में आई कमी की वजह से यह नीचे आई है.

NSO ने जारी किया आंकड़ा
कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर, 2022 में 5.88 फीसदी और दिसंबर 2021 में 5.66 फीसदी थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 4.19 फीसदी रही, जो इससे पिछले महीने नवंबर में 4.67 फीसदी थी.

नवंबर से 6 फीसदी के नीचे आई मुद्रास्फीति
खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी, 2022 से लगातार रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर छह फीसदी से ऊपर रहने के बाद नवंबर में घटकर 5.88 फीसदी और दिसंबर में 5.72 फीसदी रह गई.

कितना सस्ता हुआ खाने का सामान?
शहरों में खाद्य महंगाई की बात की जाए तो यह दर 2.80 फीसदी पर रही है. वहीं, नवंबर में यह आंकड़ा 3.69 फीसदी था. साग-सब्जियों की महंगाई दर – 15.08 फीसदी पर आ गई है. इसके अलावा फलो की बात की जाए तो इसकी महंगाई दर 2 फीसदी रही है. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 8.51 फीसदी, अंडे की महंगाई दर 6.91 फीसदी पर मसाले की महंगाई दर 20.35 फीसदी बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×