मदरसे में मौलाना की करतूत! नशीली चीज खिलाकर छात्रा से किया रेप, वीडियो भी बनाया

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां नशीला पदार्थ खिलाकर मौलाना ने कथित रूप से मदरसे में छात्रा से दरिंदगी की. पीड़िता का आरोप है कि मौलाना ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है और उसको लगातार ब्लैकमेल कर रहा है. पीड़िता ने मौलाना की हरकतों से परेशान होकर थाना बिठूर में मुकदमा दर्ज करवाया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी मौलाना की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.

पीड़ित छात्रा ने कहा कि मौलाना की हरकतों से तंग आकर उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है. छात्रा की तरफ से दर्ज करवाए गए मुकदमे के अनुसार मौलाना कारी मोहम्मद अहमद अपने घर में ही मदरसा चलाता है. 2018 में उसने मदरसा छोड़ दिया था, लेकिन मौलाना उसे मदरसे में काम करने के बहाने से बुलाता था. इसी दरमियान मौलाना ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.

छात्रा का आरोप है कि 22 जनवरी 2022 को मौलाना ने पत्नी के बीमार होने का बहाना बनाकर घर में खाना बनाने के बहाने बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया. इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया. वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 17 मई 2023 को फिर से मौलाना ने घर बुलाकर रेप किया. पहले तो छात्रा ने डर की वजह से किसी को कुछ बताया नहीं लेकिन मौलाना की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई. इसके बाद परिजनों ने मौलाना के खिलाफ बिठूर थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×