यूरिक एसिड बढ़ने पर चलने फिरने में हो रही तकलीफ? इन चीजों के सेवन से मिलेगी जल्द राहत

यूरिक एसिड का बढ़ना एक आम परेशानी बन चुकी है. इसमें आर्थराइटिस जैसी परेशानियां पेश आ सकती है. जब हमारी बॉडी हानिकारक टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालने में कामयाब नहीं होती तो शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है और हमारे ज्वाइंट्स में क्रिस्टस बनने लगते हैं जिन्हें गाउट कहा जाता है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी डेली डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करें जो हाई यूरिक एसिड को कम कर सकता है.

संतरा एक ऐसा फल है जिसे विटामिन सी का रिच सोर्स माना जाता है. अगर आप रोजाना 500 मिलीग्राम विटामिन सी बेस्ड फूड का सेवन करते हैं तो शरीर में मौजूद यूरिक एसिड के लेवल को काफी हद तक कम किया जा है. संतरा के अलावा आप नींबू का भी सेवन कर सकते हैं इससे काफी फायदा मिलेगा.

फाइबर युक्त भोजन को अक्सर हम वजन कम करने के लिए खाते हैं, लेकिन आप ये जानकर हैरान होंगे कि ये यूरिक एसिड के लेवल को कम कर सकता है. ऐसे फूड्स में होल ग्रेन्स, ओट्स, ब्रोकोली, अजवाइन और कद्दू शामिल है.

चेरी को अक्सर आपने केक या किसी खूबसूरत सी दिखने वाली डिश में लगा हुआ देखा होगा, ये जितनी लजीज होती है उतनी है यूरिक एसिड के लेवल कम करने में कारगर होती है. इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं.

डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन एल्कलॉइड पाई जाता है हाई यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में सहायक होता है. इस बात का ख्याल रखें कि डॉर्क चॉक्लेट में शुगर कंटेंट न हो, वरना ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×