शॉपिंग के दौरान पत्नी हुई नाराज तो भड़क उठे बिजनौर के ADM, धमकाया-पिटवाया और फिर करवाया ये काम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बिजनौर के अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) की दबंगई का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल ये बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एडीएम साहब की पत्नी शॉपिंग करने पहुंची थीं, जहां उनका एक दुकानदार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद मैडम ने फौरन इसकी सूचना अपने ऑफिसर पति को दी तो उनका गुस्सा फूटा और वो उसी बाजार पहुंचे जहां उनके साथ मौजूद युवकों ने दो सेल्समैन की जमकर धुनाई करते हुए उन्हें सबक सिखाने का दावा किया.

अब इसी मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) फाइनेंस अपने गनर के साथ एक दुकान पर पहुंचे जहां उनके साथ मौजूद दो युवकों ने दोनों सेल्समैन को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए पीट दिया.

 

बिजनौर के एडीएम फाइनेंस अरविंद कुमार एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉप में गए थे. वहां पर उनके साथियों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की. इसके पहले पत्नी की नाराजगी से भड़के बिजनौर एडीएम ने अपना सरकारी रसूख दिखाते हुए गाजियाबाद थाने की पुलिस को कार्रवाई करने के लिए फोन लगाया था. जिसके फौरन बाद गाजियाबाद पुलिस तुराबनगर मार्केट में पहुंची और दोनों सेल्समैन को थाने उठा लाई.

सेल्समैन को सबक सिखाने की इस पूरी प्रकिया में दोनों से माफीनामा लिखवाया, तब भी साहब का दिल नहीं पसीजा. इसके बाद बिजनौर एडीएम खुद दुकान पर पहुंचे. उनके साथ गनर और दो अन्य लोग भी थे. जिन्होंने सेल्समैन को थप्पड़ जड़ दिए. आम आदमी को भले ही त्वरित इंसाफ न मिले लेकिन साहब का इगो हर्ट हुआ तो उन्होंने अपनी पावर दिखाने में दो मिनट का वक्त भी नहीं लगाया. अब बिजनौर के एडीएम की ये दबंगई पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×