समंदर की गहराइयों में मिला सोने का अंडा, कीमत जान रह जाएंगे दंग

हाल ही में अमेरिका का एक किसान तब हैरान रह गया जब उसे पता चला कि उसके खेत में जो पत्थर है वो बेशकीमती है. कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है. अलास्का के तट से दूर शोधकर्ता समंदर की गहराइयों में खोज कर रहे थे. उनकी नजर एक सुनहले चीज पर पड़ी. पहले तो उन्होंने कोई तवज्जो नहीं दी लेकिन कुछ देर के बाद उस चमकती हुई चीज की तरफ जाने का फैसला किया और जो कुछ देखा हैरान ना होने की कोई वजह नहीं थी.

अलास्का सीबेड का अध्ययन

शोधकर्ताओं के मुताबिक चांद की सतह से कम जानकारी पूरे विश्व को समंदर की गहराइयों के बारे में है. हमारा स्पेस जितना रहस्यों से भरा है उससे कहीं अधिक रहस्य समंदर के पेट में है. जरूरत बस उसे खोजने और समझने की है. करीब 3 किमी की गहराई में चमकते हुए पत्थर को गोल्डेन एग का नाम दिया. सबसे बड़ी बात यह थी कि उसमें छेद था. शोधकर्ताओं ने जब अपने अभियान को और आगे बढ़ाया तो हैरानी बढ़ती गई. एक टीम मेंबर ने तो हॉरर मूवी की शुरुआत बता दी.

छोटे मोटे द्वीप की खरीदारी

शोधकर्ता बताते हैं कि  उस चमकती चीज के बारे में कई तरह के सिद्धांतों को गढ़ा गया जैसे वो एग हो सकता है या कोई स्पंजी मैटिरियल लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. हालांकि अब नू नू ऑपरेशन के जरिए कुछ नमूने हासिल हुए हैं जो रहस्य से पर्दा उठा सकते हैं. बता दें कि सीस्केप अलास्का 5 ने 23 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत किया था. इसके जरिए अलास्का की गहराइयों में पहुंच कर सीबेड के बारे में जानकारी हासिल करनी थी. अभियान में लगी टीम 200 मीटर से 6 हजार मीटर की गहराई तक अध्ययन करने में जुटी हुई है. इसका मकसद स्पंजी, मछलियों कीमोसिंथेटिक चीजों के बारे में जानकारी हासिल करनी है. शोधकर्ता बताते हैं कि अभी सही से कीमत निर्धारित करना बाकी है लेकिन आप अटलांटिक में छोटे मोटे द्वीप खरीद सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, राज्यसभा के लिए BJP के 8 और सपा के 2 सांसद निर्विरोध निर्वाचित ................... जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान | 'रामलला के दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती...', राजभर का अखिलेश के अयोध्या यात्रा पर तंज, कहा-खुलकर कहिए मैं नास्तिक हूं |      दिल्ली में 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' को मिली बड़ी सफलता, 6 दिन में 35 लाख से ज़्यादा महिलाओं ने किया DTC बसों में सफर .... Akhilesh Yadav का दावा, 2027 में बदलेगी सरकार, CM Yogi लड़ें Ayodhya से चुनाव | CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी हुई चर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली है इजाजत
Advertisement ×