सम्मान समारोह व अमरनाथ भण्डारा शिविर का आयोजन

दिलीप कुमार मिश्रा
कानपुर। श्री बाबा अमरनाथ सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान मे आज सम्मान समारोह व अमरनाथ भंडारे के आयोजन शिविर पर चर्चा का आयोजन किया गया।
मंडल के संरक्षक व समाज सेवी बिट्टू महाना व विश्व हिन्दू परिषद के अघ्यक्ष हेमंत सेगर ने शिरकत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा अमरनाथ की फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया।
बिटटू महाना ने कहा कि कानपुर मे शिवरात्रि पर शिव बारात व विशाल फलाहारी भंडारे मे उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरो से लोग भाग लेते है।
इस विशाल भंडारे मे लगभग दो लाख लोग सिद्धनाथ बाबा के दर्शन करके प्रसाद ग्रहण करते है।
हेमेत सेगर ने कहा कि अमरनाथ मे 1जुलाई से बाबा अमरनाथ की यात्रा का शुभारंभ हो रहा है, जिसमे अमरनाथ मे पहलगांव, बालटाल,शनिदेव मंदिर जम्मू-कश्मीर व नीलगन्थ हैलीपेड के पास शिविर लगता है। कानपुर नगर मे 8 जगह कनेक्शन शिविर का आयोजन लगाया जा रहा है। जिसमे शहर भर से लोग भंडारा इकटठा करके अमरनाथ भिजवाते है।
शिवरात्रि पर शिव बारात व विशाल भंडारे मे सहयोग करने वाले को माल्यार्पण व बाबा अमरनाथ की फोटो देकर सम्मानित किया।
सम्मानित करने वाले मे प्रमुख रूप से राजकुमार चौरसिया,जितेंद्र यादव,गोविंद चौरसिया,अजय गुप्ता,विवेक, सरवन जायसवाल को सम्मानित किया।पत्रकारिता मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिवाकर पाठक,दिलीप कुमार मिश्रा, गौरव चौरसिया को लेखन और फोटोग्राफरी के लिए हेमंत सेगर व बिटटू महाना ने विशेष सम्मान से सम्मानित किया।
मंच का संचालन के के श्रीवास्तव ने किया।
इस कार्यक्रम मे बाबा श्री बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल के अजय श्रीवास्तव, राजीव लाम्बा,मनोज जायसवाल, हिमाशू वर्मा, अमित श्रीवास्तव, गोविंद चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×