‘सीमा हैदर वापस नहीं आई तो होगा 26/11 जैसा हमला’ मुंबई पुलिस को मिली धमकी भरी कॉल

पाकिस्तान से हिंदुस्तान पहुंची सीमा हैदर का नाम इन दिनों सुर्खियों में है. इन दिनों सीमा हैदर से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया के समंदर में गोते लगा रही हैं. अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर का नाम लेकर एक अज्ञात शख्स ने भारत की आर्थिक राजधानी मुबंई को दहलाने की धमकी दी है. धमकी देने वाले ने उर्दू में बात करते हुए मुबंई पुलिस को कहा कि अगर सीमा हैदर वापस नहीं आईं तो भारत तबाह हो जाएगा. आपको बता दें कि 12 जुलाई के दिन यह धमकी भरा फोन मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को आया है. इतना ही नहीं फोन करने वाले ने ये भी कहा कि इस हमले की जिम्मेदार यूपी सरकार होगी.

इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही है. हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे धोखाधड़ी वाला कॉल बताया है. अधिकारियों का कहना है कि यह एक फर्जी कॉल है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि हम अधिक जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है.

सीमा हैदर का कहना है कि उसने हिंदू धर्म के मुताबिक अपने बच्चों के नाम भी बदल दिए हैं. सीमा हैदर पाकिस्तान में सिंध प्रांत के खैरपुर जिले से ताल्लुक रखती है, वह 13 मई को बिना वैध कागजात के भारतीय सीमा में एंट्री कर गई. तब से सचिन मीनाथेन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक किराए के मकान में रह रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×