हिंदुत्व पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- दुनिया में केवल एक ही धर्म और वह है सनातन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि धर्म एक ही है और वह है ‘सनातन धर्म’ बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धति हैं. सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में अपने पितामह गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 54वीं एवं अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की नौवीं पुण्यतिथि समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में अंतिम दिन समापन सत्र को संबोधित ये बात कही.

सनातन धर्म पर आघात से आएगा मानवता पर संकट: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा, ‘सनातन धर्म मानवता का धर्म है. यदि सनातन धर्म पर आघात होगा तो विश्व की मानवता पर संकट आ जाएगा.’ गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘श्रीमद्भागवत का सार समझने के लिए विचार में संकीर्णता नहीं होनी चाहिए. संकुचित सोच वाले विराटता का दर्शन नहीं कर सकते. इस कथा ज्ञान यज्ञ में सातों दिन पूरी तन्मयता के साथ आप सभी ने कथा का श्रवण किया. यह निश्चित ही जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन का कारण बनेगा.’

 

जो यहां नहीं, वह दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा: सीएम योगी आदित्यनाथ

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा, ‘श्रीमद्भागवत महापुराण ने मुक्ति की जो बात की है वह केवल सनातन धर्म में ही मिलेगा और कहीं नहीं देखने को मिलेगा. यह गारंटी भी भगवान वेदव्यास ही दे सकते हैं, जो यहां है वही सर्वत्र है और जो यहां नहीं है वह दुनिया में और कहीं नहीं मिलेगा. भारत के सभी नागरिकों को इस पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×