हेयर वॉश के लिए इस्तेमाल करें सेब का सिरका, बालों में पड़ी जुएं भागेंगी दूर

जब आप अपने बालों की अच्छी तरह से देखभाल नहीं करते हैं तो वो गंदगी से भर जाते हैं. इसके कारण बालों में जूं आसानी से पड़ सकते हैं. इसके लिए आपको बालों की देखभाल के लिए समय-समय पर हेयर वॉश करना आवश्यक होता है. ऐसे में अगर आपके सिर में जूं की समस्या हो गई है तो आज हम आपके लिए सेब का सिरका हेयर वॉटर बनाने की विधि लेकर आए हैं. एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड, साइट्रिक एसिड, मैलिक एसिड और अमीनो एसिड जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं जोकि आपकी स्किन से लेकर बालों के लिए बेहतरीन होते हैं. इसलिए बालों में इस वॉटर के उपयोग से आप सारी जूंओं को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं. इससे बालों की सेहत को सुधारने में मदद मिलेगी, तो चलिए जानते हैं सेब का सिरका हेयर वॉटर कैसे बनाएं…..

पानी 2 कपसेब का सिरका हेयर वॉटर कैसे बनाएं? 
सेब का सिरका हेयर वॉटर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक स्प्रे बोतल लें.
फिर आप इसमें आधा कप सेब का सिरका और 2 कप पानी डालें.
इसके बाद आप इन दोनों को अच्छी तरह से शेक करके मिला लें.
अब आपका सेब का सिरका हेयर वॉटर बनकर तैयार हो चुका है.
आप इस लिक्विड का इस्तेमाल जूं को भगाने के लिए कर सकती हैं।

सेब का सिरका हेयर वॉटर कैसे करें इस्तेमाल?
सेब का सिरका हेयर वॉटर को लेकर आप अपनी स्कैल्प में अच्छे से लगाएं.
फिर आप इसको अपने बालों की टिप्स में भी अच्छे से स्प्रे कर लें.
इसके बाद आप इसको बालों में थोड़ी देर तक लगाकर छोड़ दें.
फिर आप बालों में अच्छे से कंघी करके जुएं निकाल लें.
इसके बाद आप बालों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें.
अगर आप हफ्ते में 2-3 बार बालों में सिरका लगाते हैं तो इससे जूं नहीं होगीं.

यहां दी गई जानका री घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. BPS NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×