अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर योगी सरकार सख्त, अधिकारियों को दिया ये ऑर्डर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राज्य भर में अवैध झुग्गियों में रहने वाले लोगों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है. सर्वेक्षण में सरकारी आवास के लिए पात्र लोगों की पहचान की जाएगी और शहरी विकास विभाग, विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के समन्वय से किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वहां छिपे असामाजिक तत्वों के साथ-साथ सरकारी जमीन पर इन झुग्गियों को बनाने वाले माफिया और सरकारी कर्मचारियों की पहचान के लिए भी अभियान चलाया जाएगा. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों की जरूरतों का फायदा उठाकर सरकारी जमीन पर अवैध बस्तियां बनाने वाले मास्टरमाइंड की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जानी चाहिए.

लखनऊ में गोमती नदी के किनारे अवैध रूप से रह रहे लोगों की जानकारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को देने को कहा गया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, सर्वे जल्द से जल्द किया जाना चाहिए. जिन लोगों को पहले से ही आवास प्रदान किया गया है, लेकिन वे अभी भी अवैध कब्जे में हैं, उनकी पहचान की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार की जानी चाहिए, जिनका लखनऊ या उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है और वे अभी भी यहां अवैध रूप से रह रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे पूरा होने के बाद बेहतर सुविधाएं देने, बाजार और पार्क स्थापित करने और उनके बच्चों के लिए स्कूल की व्यवस्था करने के लिए ऊंची इमारतों का निर्माण किया जाएगा.

उन्होंने अवैध बस्तियां बसाने में माफिया की मदद करने वाले विभागीय कर्मियों की पहचान करने को कहा है. योगी ने इस पहल का नेतृत्व करने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सर्वे निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाना चाहिए, ऐसे लोगों के पुनर्वास के लिए एक पूरी योजना तैयार की जानी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×