इन चीजों से फौरन बनाएं दूरी, नहीं तो शरीर की हड्डियां हो जाएंगी खोखली

आजकल हड्डियों में दर्द होना एक आम बात हो गई है.  हम सभी में से बहुत सारे लोग ऐसे होंगे जो हेल्दी खाने से दूर भागते होंगे, ऐसे में हड्डियों तो कमजोर हो ही जाएंगी. ज्यादातर लोग अब हेल्दी खाने के बजाय जंक फूड खाना पसंद करते हैं. जंक फूड खाने से हमारी बॉडी को कोई भी न्यूट्रीशन नहीं मिलता है उल्टा हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. इसलिए आपको अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए. अगरआप हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि वो कौन सी चीजें हैं जिनसे आपको फौरन दूरी बना लेनी चाहिए?

बहुत अधिक मीठा खाना हमारे हड्डियों के लिए अच्छा नहीं होता है.जो लोग जरूरत से ज्यादा मीठा खाते हैं उनकी हड्डियां जल्दी कमजोर हो जाती हैं. इसलिए मीठा का सेवन कम से कम करना चाहिए

सोडा कितना नुकसानदायक है ये तो सभी जानते हैं पर ये आपके bones को भी काफी हार्म करता है. इसलिए अगर आप भी सोडा पीने के शौकीन हैं तो फौरान सोडा से दूरी बना लें.ऐसा इसलिए क्योंकि इसका सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर होती हैं.

काफी लोगों को चिकन बहुत पसंद होता है. लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में चिकन खाते हैं तो हड्डियों में से कैल्शियम कम होने लगता है जिससे हड्डियों को भी नुकसान पहुंच सकता है.

कैफीन बहुत अधिक कैफीन का सेवन करने से बोन डेंसिटी पर असर पड़ता है और ये बोन डेंसिटी को कम कर सकता है. अधिक कैफीन पीने से हड्डियों से कैल्शियम बाहर निकल जाता है और इससे हड्डियां कमजोर हो जाती है.

यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. BPS NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×