इन विटामिंस की कमी से नजरें होती हैं कमजोर, जानिए आंखों की रोशनी के लिए क्या खाएं

कई बार लोग ये महसूस करते हैं कि वो नॉर्मल विजन से कम देख पा रहे हैं या रात में उन्हें देखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसका मतलब ये हुआ कि उनकी आंखों की रोशनी कमजोर पड़ गई है. अगर बुढापे में किसी को ऐसा हुआ है तो ये बढ़ती उम्र की निशानी हो सकती है, लेकिन यंग या मिडिल एज पीपल को ऐसी दिक्कतें आ रही हैं तो इसका मतलब ये है कि उनके शरीर में कुछ अहम न्यूट्रिएंट्स की कमी हो चुकी है. भारत के मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स ने बताया कि आमतौर पर 3 विटामिंस की कमी के कारण आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है.

हमारे शरीर में विटामिन ए की काफी अहमियत है इसे आंखों की बाहरी परत को सुरक्षा मिलती है अगर शरीर में इस पोषक तत्व की कमी हो जाए तो रतौंधी हो जाती है. ऐसे हालात में रात के वक्त कुछ भी ठीक से नजर नहीं आता. इसके लिए आफ हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद, पपीता, गाजर और कद्दू खा सकते हैं.

अगर आप चाहते हैं कि आपकी नजर कभी कमजोर न पड़े तो ऐसे फूड्स खाएं जिनमें विटामिन बी6, विटामिन बी9 और विटामिन बी12 की कोई कमी न हो. इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, दाल, बींस, मीट, सीड्स और मिल्क प्रोडक्ट्स का सेवन करें.

आंखो की रोशनी बेहतर करने के लिए विटामिन सी को भी एक कारगर न्यूट्रिएंट माना जाता है, इससे आई साइट बेहतर होती है और धुंधला नजर आने की शिकायत दूर हो जाती है. इस पोषक तत्व को पाने के लिए आप संतरा, नींबू, आंवला, मौसम्बी, अमरूद, ब्रोकली, केल और काली मिर्च का सेवन बढ़ा दें.

विटामिन ई हमारी बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट्स के तौर पर काम करता है जो फ्री रेडिकल्स के खतरे से हमारी रक्षा करता है. इसे हासिल करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जी, साल्मन मछली, नट्स और एवोकैडो का सेवन करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×